युवक को घर से बुलाकर पीटने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अन्नू ने तहरीर में बताया कि 18 जून की रात 11 बजे आरोपी राजा निवासी मुंडाखेड़ा कलां ने फोन करके उसे हनुमान मंदिर बाईपास पर बुलाया था। वहां उसने और उसके साथी अभिषेक, काका, अनुज निवासी अकौढ़ा खुर्द ने हाॅकी, डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई की। इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।