फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शनिवार देर रात रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर निवासी वसीम का गांव के कुछ युवकों से पुराना विवाद चल रहा था। रात में जब वसीम रुड़की से गांव लौट रहा था और पनियाला तिराहे के पास पहुंचा, तो वहां पहले से बैठे युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों पर उसे चोट आई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें