Iएक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर मांगे थी 20 लाख रुपये
विज्ञापन
I
Iयुवती समेत चार लोग युवक को रहे थे ब्लैकमेलI
Iहनीट्रैप के मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर से एक युवती और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।I
I
I
Iखानपुर थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी युवक की करीब पांच माह पूर्व इंस्टाग्राम पर रुड़की के रामपुर निवासी महक अल्वी से बातचीत हुई थी। महक ने खुद को अनाथ बताया था। बाद में दोनों ने अपने फोटो, वीडियो भी एक दूसरे को भेजे। जुलाई में मंगलौर पुलिस ने युवक को कॉल कर कोतवाली बुलाया था। वहां पता चला था कि रामपुर की महक ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवती ने फोटो, वीडियो भी पुलिस को दिए थे।
I
Iयुवक ने पुलिस को बताया था कि वह कभी उससे मिला तक नहीं है। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। इस बीच युवक के पास अलग-अलग नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने बताया था कि वह मामले का निपटारा करा सकते हैं। इसके लिए उसे 20 लाख रुपये देने होंगे। इसकी जानकारी युवक ने पुलिस को दी थी। मामले में युवक के चाचा ने युवती सहित चार के खिलाफ खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
I
I
I
Iजांच में पता चला था कि युवती यूपी के जिला शाहजहांपुर के आमडार की इल्मा है। वह हनीट्रैप में फंसाकर अपने सहयोगियों से युवक से 20 लाख की मांग कर रही थी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी थी। इस पर पुलिस ने उसे शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया और खानपुर ले आई। पुलिस ने उसके सहयोगी वाजिद उर्फ पाटी निवासी रामपुर, रुड़की को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उधर, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि युवती फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद तीनों लोगों के साथ मिलकर लोगों को झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी।I