फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गूगल से टोल फ्री नंबर को सर्च करने पर हो सकते हैं ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iएसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने दिए साइबर ठगी से बचाव के टिप्स
I
Iमाउंट लिटेरा जी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन
I
I
I
I
I
I
I
Iकिसी भी तरह के टोल फ्री नंबर को गूगल पर सर्च कर उसका इस्तेमाल भूलकर भी न करें, हमेशा अधिकृत साइट पर जाकर ही टोल फ्री नंबरों को हासिल करें। साइबर ठगी होने पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर तत्काल शिकायत रजिस्टर्ड हो जाएगी। 1903 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें। यह बातें एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही।
I
Iएसपी देहात सिंह ने कहा कि उसी एटीएम का इस्तेमाल करें, जहां गार्ड हो। एटीएम में गार्ड की ही मदद लें, किसी भी अनजान व्यक्ति की नहीं। एटीएम में केवल एक ही व्यक्ति को अंदर आने दें। पिन कोड डालने से पहले कीपैड को हाथ से ढक लें। कार्ड के बारे में फोन पर किसी को पासवर्ड, ओटीपी की जानकारी न दें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि एटीएम में पहले अमाउंट मांगी जाता है और इसके बाद पिन कोड मांगा जाता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपहले पिन कोड मांगे जाने पर ठगी की ज्यादा संभावना होती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले यह भी देख लें कि संबंधित की आईडी हाल फिलहाल ही तो नहीं बनाई गई। साथ ही आखिरी फोटो भी हाल ही में अपलोड तो नहीं किया गया। इस मौके पर सदस्य प्रबंधन मनोज गोयल, प्रबंधक नीरज गोयल, प्रधानाचार्य राजेश देवरानी, मीनू गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

I
Iबच्चों के सवाल, एसपी ने दिए जवाब
I
I
I
Iएसपी देहात ने बच्चों से सवाल भी किए। इस दौरान छात्रा वैभवी ने पूछा कि एटीएम इस्तेमाल के बाद क्या कीपैड पर अन्य नंबरों को दबाकर ही बाहर निकलना चाहिए। इस पर एसपी देहात स्वप्न किशोर ने इसे सबसे अच्छा तरीका बताया। कहा कि वे खुद भी ऐसा ही करते हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें