फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पैसे के लेनदेन को लेकर श्रमिकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम सिसौना के पास दो श्रमिकों के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट होती देखकर आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन




मुजफ्फरनगर निवासी राहुल और मुकेश कुमार दोनों भगवानपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर औद्योगिक क्षेत्र की किसी फैक्टरी में कार्य करते हैं। शनिवार सुबह दोनों फैक्टरी जा रहे थे। जैसे ही वह सिसौना के पास पहुंचे तो दोनों श्रमिकों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर नोकझोंक हो गई। नोकझोंक होने के बाद दोनों ने अपने-अपने साथी श्रमिकों को फोन कर बुला लिया। बाद में दोनों पक्षों के श्रमिकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट होती देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष अपनी फैक्टरी के लिए निकल गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण का कहना है कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें