फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला को सम्मोहित कर लाखों के जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम के पास एक व्यक्ति ने झांसे में लेकर दिया वारदात को अंजाम



बृहस्पतिवार दोपहर की घटना, पुलिस खंगाल रही आसपास लगे कैमरे

एक व्यक्ति ने एक महिला को सम्मोहित करके लाखों के जेवर ठग लिए। महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मकतूलपुरी निवासी लक्ष्मी बंसल बृहस्पतिवार दोपहर किसी काम से गंगनहर किनारे स्थित विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर आई थी। कुछ देर बाद वह पैदल ही घर जाने लगी। जैसे ही वह नेहरू स्टेडियम के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और बातचीत करने लगा। बातों ही बातों में उन्होंने लक्ष्मी बंसल के हाथ में कुछ पैसे दे दिए और अपनी बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उसने झांसे में लेकर महिला के कान से कुंडल, गले का लॉकेट समेत अन्य जेवर उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। जब तक महिला कुछ समझ पाती वह फरार हो चुका था। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन महिला के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को ठगी होने की शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन ठगी करने वाले का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। ऐसा है तो जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें