फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया महिला की हत्या का आरोप

विज्ञापन
लक्सर कोतवाली में नवविवाहिता की हत्या के मामले में ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते पर? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले लक्सर के फतवा गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम संबंध था। जनवरी 2021 में युवती ने परिजनों की मर्जी के बिना प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर ली थी। करीब छह महीने पहले दोनों गांव में ही आकर रहने लगे थे। शुक्रवार रात अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई। ससुराल के लोग महिला को रुड़की के एक अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने ही मृतका के मायके वालों को जानकारी दी। शनिवार सुबह मृतका के पिता परिवार के कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और एसएसआई मनोज सिरोला से मिलकर तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन से उनकी बेटी का मायके में आना जाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह में दहेज न मिलने के कारण युवक के परिजन उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। उन्होंने शक जताया कि ससुरालियों ने ही जहर खिलाकर उनकी बेटी की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की सही जानकारी पता लग सकेगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें