कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवादा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। बताया गया कि मृतका का पति पेशे से चालक (ड्राइवर) है। उसकी चार बेटियां हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।