फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
I
I

I
Iसोमवार सुबह गांव से पैदल लक्सर बाजार जा रही थी महिला
I
Iबाजार जा रही एक महिला ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
I
I
I
Iलक्सर गांव निवासी रेखा (40) पत्नी सुरेश सोमवार को किसी काम से लक्सर बाजार में पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवहीं, हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दी। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें