फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 25 Jan 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विरोध जताकर सड़क पर लगाया जाम, पुलिस की सूझबूझ से वापस लौटे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झबरेड़ा। क्षेत्र के कोटवाल गांव में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रैक्टर- ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव निवासी विष्णु अपनी माता बालेश्वरी देवी (60 वर्ष) और अपनी पत्नी के साथ बाइक से रिश्तेदारों के पास जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह कोटवाल गांव के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक को खोई से भरे एक ट्रैक्टर- ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चालक विष्णु और उनकी पत्नी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा कर विरोध जताया। सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराकर वापस घर भेज दिया। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया है कि ग्रामीणों को समझा बुझा कर भेज दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें