फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला ने मनचले को चप्पल से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी करने पर एक महिला ने मनचले की चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। भगवानपुर कस्बे में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला बृहस्पतिवार सुबह फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। जैसे ही महिला क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची तो अचानक एक मनचले ने आकर महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए मनचले को मौके पर पकड़कर चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होती देख आसपास के राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके के बाद मनचले के माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें