फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पशु मांस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 300 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। बुधवार देर शाम मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा लंढौरा मार्ग पर स्थित कबाड़ के गोदाम के पास से मोहल्ला पीर गढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक मकान में पशु कटान किया जा रहा है। वहां उप निरीक्षक नवीन नेगी की टीम ने छापा मारा। मकान पर पहुंचते ही दो व्यक्ति पीछे वाले रास्ते से भाग निकले। मकान के अंदर से पुलिस ने एक महिला को 300 किलो पशु मांस के साथ गिरफ्तार किया। महिला नय्यर ने बताया कि मकान गुलजार का है। उसके साथ साजिद भी फरार हो गया। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें