एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर शनिवार की रात नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार की सुबह चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार की रात उसके घर पहुंचकर पहले उसके परिजनों को नशीली दवा खिला दी। उसके बाद महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। उसके बाद विरोध करने के बाद भी उससे दुष्कर्म किया। परिजनों के होश में आने पर महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। रविवार सुबह महिला अपने परिजनों के साथ भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंची और दुराचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।