फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मांगें पूरी होने पर ही करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी ने किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होती। वे काम पर वापस नहीं लौटेंगी। धरने के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेविकाएं एकत्रित हुईं और विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी ने कहा कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि और सेवा शर्तों में सुधार जैसी बुनियादी मांगों के लिए आवाज उठाई जा रही है लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। इस दौरान सावित्री, मौसम, मीनाक्षी सैनी, अनु गोयल, प्रतिभा, रामकली, शारदा, सपना, मधु, मूर्ति समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सेविकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें