फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पत्नी ने पति की प्रेमिका का अश्लील फोटो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वायरल फोटो पहुंचा प्रेमिका तक, महिला ने पुलिस को दी तहरीर





पति की बेवफाई का पता लगाने के लिए एक महिला ने उसका व्हाट्सएप हैक कर लिया। महिला ने पति के व्हाट्सएप पर उसकी प्रेमिका के अश्लील फोटो देखे तो वह दंग रह गई। पति से बदला लेने के लिए महिला ने उसकी प्रेमिका के अश्लील फोटो सोशलमीडिया पर वायरल कर दिए। युवती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने कुछ माह पूर्व एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद युवक का किसी दूसरे युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती को पति पर शक हुआ तो उसने उसकी प्रेमिका पता लगाने के लिए एक परिचित युवक से व्हाट्सएप हैक करना सीख लिया। इसके बाद उसने पति का व्हाट्सएप हैक कर लिया और दोनों आपस में क्या बात कर रहे हैं इसे देखने लगी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले प्रेमिका ने युवक के व्हाट्सएप पर अपने अश्लील फोटो भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पत्नी ने अश्लील फोटो देखे तो उसके होश उड़ गए। उसने विरोध किया तो पति, प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। इसे लेकर उसने पति के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही बेवफाई का बदला लेने के लिए पति की प्रेमिका के अश्लील फोटो सोशलमीडिया पर वायरल कर दिए। अश्लील फोटो के कई ने स्क्रीन शाॅर्ट ले लिए और आगे पास कर दिए। यह फोटो युवक की प्रेमिका के परिजनों के पास पहुंची तो होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी बेटी को दी। इस पर बेटी घर आ गई और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई नरेश गंगवार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कुछ युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें