फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मिनी बस की टक्कर से पत्नी की मौत, पति और पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर मिनी बस ने भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में भैंसा बुग्गी पर सवार महिला की मौत हो गई। पति और पुत्री को चोट लगी है। पुत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका रुड़की के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर पर पुलिस ने मिनी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।रुड़की कोतवाली को गांव खटका निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी यशोदा और पुत्री अंजली के साथ भैंसा बुग्गी में बैठकर घर से खेत की ओर जा रहा था। तभी होटल ज्ञानशीला के पास पीछे से आई मिनी बस यूपी-85 ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी यशोदा और भैंसे की मृत्यु हो गई। पुत्री अंजली भी गंभीर रूप से घायल हुई। साथ में उन्हें भी गुम चोट लगी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी मिनी बस चालक राजकुमार निवासी लाल बहादुर इटावा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें