फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश ने जहां लोगों को पिछले कुछ दिनों से हो रही गर्मी और उमस से राहत दिलाई वहीं निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार ही शनिवार को दिनभर बारिश का सिलसिला चलता रहा। सुबह से लेकर देर रात तक बारिश होने से नगर और देहात में जनजीवन प्रभावित हुआ। नगर के बाजारों में चहल-पहल सामान्य दिनों से कम रही। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों के बाहर निकले। इन दिनों विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के कारण छात्र-छात्राएं बारिश के बीच भीगते हुए विद्यालय पहुंचे। बारिश से नगर के गोवर्धनपुर मार्ग, हरिद्वार मार्ग, मेन बाजार, लोको बाजार, सीमली, मालगोदाम रोड, रुड़की मार्ग सहित कई स्थानों पर निचले इलाकों में जलभराव हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें