फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा रुड़की की ओर से मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ अपनी मांगों संबंधित एक पत्र भी अधिकारियों को भेजा है। मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक को भेजे पत्र में बताया कि शाखा की ओर से लगातार कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की मांग की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में गुस्सा पनप रहा है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारियों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पत्र भेजने वालों में शाखा अध्यक्ष संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें