फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भारतीय रग्बी टीम की खिलाड़ी सलोनी का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचीन में आयोजित अंडर-18 एशिया रग्बी सेवेंथ टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

I

I
I

Iरोड शो के फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा का किया गया स्वागतI



भारतीय अंडर-18 लड़कियों की टीम ने चीन में आयोजित अंडर-18 एशिया रग्बी सेवेंथ टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। टीम की खिलाड़ी सलोनी मंगलवार को रुड़की पहुंची तो उसका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही भारतीय टीम की इस कामयाबी के लिए रोड शो भी निकाला गया। लोगों ने जगह-जगह पर सलोनी को फूल-मालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पिछले दिनों चीन में अंडर-18 एशिया रग्बी सेवेंथ टूर्नामेंट खेला गया। इसमें लड़कियों की भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। भारतीय टीम में रुड़की की सलोनी भी थीं। प्रतियोगिता से पूर्व ओडिशा में हुए ट्रायल में सलोनी का चयन भारतीय टीम में हुआ था। सलोनी बेहद गरीब परिवार से हैं। उनका परिवार सोलानी पार्क के समीप गंगनहर किनारे बनी झुग्गी में रहता है। उनके पिता कर्म सिंह वहीं पर चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन




बेटी की इस कामयाबी से पिता कर्म सिंह, मां सुदेश, बहन गायत्री, स्वाति, शिखा, भाई प्रिंस व विनय बेहद खुश हैं। मंगलवार शाम को सलोनी रुड़की लौटी। जब वह जौलीग्रांट हवाई अड्डे से रुड़की के कोर काॅलेज के समीप पहुंची तो वहां पहले से ही मौजूद कोच आकाश सिंह, आयुष सैनी, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, खिलाड़ी निधि पंवार, यामिनी, शीतल सैनी, राधिका, दीपाक्षी मिश्रा, रीतू, फातिमा, अनिशा ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वहां से रोड शो के साथ सलोनी अपने घर पहुंची।
विज्ञापन


झोपड़ी में महल जैसा जश्न



भारतीय रग्बी टीम की खिलाड़ी सलोनी की गंगनहर सोलानी पार्क के पास स्थित झोपड़ी में महल जैसा जश्न नजर आया। सलोनी के स्वागत में यह जश्न रखा गया था। रुड़की में रग्बी टीम से जुड़े अनेक खिलाड़ी, कोच व शहर के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। साथ ही सलोनी और उसके परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें