एसडीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने वक्फ बोर्ड की कृषि भूमि की पैमाइश की। साथ ही जल्द ही भूमि पर खड़ी फसल की नीलामी होने की बात कही।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरोढा निवासी कुछ ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया था कि गांव में करीब 80 बीघा वक्फ बोर्ड की भूमि पर कब्जा कर गेहूं बोया हुआ था। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मामले में तहसील प्रशासन को भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने टीम के साथ गांव पहुंचकर वक्फ बोर्ड की भूमि की पैमाइश की। नायब तहसीलदार ने बताया कि वक्फ बोर्ड की भूमि की पैमाइश की गई है। जल्द ही भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल की नीलामी की जाएगी।