फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फरार चल रहा वांछित भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फरार चल रहे एक वांछित को गिरफ्तार किया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मुनीर निवासी कलियर एक मामले में वांछित चल रहा है। वह लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं आ रहा था। इस पर कोर्ट ने उसके गैरजमानती वारंट जारी किए थे। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर आया हुआ है। इस पर एएसआई पंचराम शर्मा ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार को मुनीर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें