फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छात्र की मौत के मामले में वैगन आर सवारों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर काॅलेज से बीबीए कर रहा था छात्र, बुधवार को मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ था शव
विज्ञापन

कोर काॅलेज के छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में पड़ताल कर रही पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं। जिनको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक सीसीटीवी फुटेज के जरिये पता चला है कि छात्र की कार को वैगन आर सवार ओवरटेक कर रहे थे। पुलिस वैगन आर का पता लगाने में जुटी है। उनका कार को ओवर टेक करना सामान्य बात थी, या फिर छात्र को परेशान करने के इरादे से ऐसा किया गया।



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी हिमांशु चौहान कोर काॅलेज में बीबीए का छात्र था। रविवार शाम करीब तीन बजे वह ब्रेजा कार लेकर घर से निकला था लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। बुधवार देर शाम छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ था। इस मामले में एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोलानी पार्क के आसपास एक वैगन-आर कार ने दो बार छात्र की कार को ओवरटेक करती नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि कार सवारों का छात्र की मौत से कुछ संबंध हो सकता है। पुलिस ने वैगन-आर कार का नंबर ट्रेस किया। यह कार मंगलौर निवासी एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के नाम पर है। पता चला है कि वह शिवालिक नगर में रहते हैं और रविवार को मंगलौर आए थे। उनकी कार उनके परिवार का कोई युवक अपने दोस्तों के साथ लेकर निकला था। पुलिस अब इन युवकों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें