- एचआर पब्लिक स्कूल के छात्र ने जीता रजत पदक
लक्सर। खेल महाकुंभ के दौरान जनपद स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर एचआर पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र विवेक ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वाॅलीबाॅल टीम में हुआ है। विवेक ने जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। काॅलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल और निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने छात्र को सम्मानित करते हुए कहा कि विवेक ने कड़ी मेहनत, लगन और अभ्यास से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काॅलेज के प्रधानाचार्य अनीश सिंघल और पीटीआई संदीप चैधरी, विशाल व हिमांशु पुंडीर ने भी छात्र को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।