फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवेक बने बजरंग दल उत्तराखंड के प्रदेश विद्यार्थी प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में हिंदू जागरण मंच की ओर से एक गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विवेक त्यागी को बजरंग दल उत्तराखंड का प्रदेश विद्यार्थी प्रमुख नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विवेक त्यागी को पटका पहनाया और मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान सभी ने नवनियुक्त प्रदेश विद्यार्थी प्रमुख को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्तम सैनी, संजय चौधरी, सतीश शर्मा, आलोक शर्मा, पुनीत भटनागर, सुमित चौधरी, नरेश धीमान, रमेश कुमार, सुरेंद्र भगत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें