फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे बंद फाटक ग्रामीण

Mon, 30 Mar 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी, ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की लापरवाही से ग्रामीणों की जान जोखिम में
विज्ञापन


रुड़की। क्षेत्र के बहादरपुर रेलवे फाटक पर सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फाटक बंद होने के बावजूद ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहनों को फाटक के नीचे से निकाल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मौके पर ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मी और उसके साथ मौजूद पीआरडी का जवान लोगों को रोकने के बजाय अनदेखी कर रहा है। बता दें कि जैसे ही रेलवे फाटक बंद होता है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जल्दबाजी में कई बाइक सवार और स्कूटी चालक अपनी बारी का इंतजार करने के बजाय फाटक के नीचे से वाहन निकालकर पार करने लगते हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सोमवार के दिन फाटक पार कर रहे ग्रामीण ने जैसे ही दोपहिया वाहन नीचे से निकालकर थोड़ा चला तो सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आने के दौरान वह बाल-बाल बच गया। ऐसे में जरा सी चूक उसको भारी पड़ सकती थी। बावजूद इसके ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की ओर से कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को लोगों को रेलवे एवं सुरक्षा नियमों का पालन कराना चाहिए, ताकि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें