फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पशु के अवशेष मिलने पर गुस्साए ग्रामीण, छह पर मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पशुशाला से देर रात चोरी हुई गर्भवती पशु के खेत में अवशेष मिलने पर ग्रामीण बौखला उठे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी श्रवण कुमार ने घर के पास पशुशाला में पशु पाल रखे हैं। बुधवार की रात को श्रवण की पत्नी सुमन पशुओं को चारा खिलाने के बाद सोने के लिए चली गई थी। इस बीच किसी ने रात के समय पशुशाला से पशु को चोरी कर लिया। सुबह पांच बजे जब सुमन दूध निकालने के लिए घेर में पहुंची तो एक पशु वहां नहीं मिला। उन्होंने परिजनों के साथ पशु की तलाश शुरू की। इस बीच पशु के पैरों के निशान देखते हुए वह गांव के बाहर बहादुर के खेत में पहुंची, जहां पशु का सिर और अन्य अवशेष मिले। जिसके बाद ग्रामीणों में पशु की चोरी कर कटान को लेकर गुस्सा पनपने लगा। कुछ ही देर में काफी ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जहां उन्होंने बताया गया कि पशु गर्भ से था।इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया सोनी, अब्बास, नाजिम, दिलशाद, हारून और नदीम निवासी गांव सीधडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें