फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में ग्रामीण पर सरिये से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर। रंजिश के चलते ग्रामीण पर सरिये से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गौरव और महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में लक्सर कोतवाली के कुआंखेड़ा गांव निवासी पदम सिंह ने पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को रात के समय वह गांव में ही सतेंद्र के घर गया था। सतेंद्र के घर नहीं होने पर वह वहां से लौट रहा था, तभी गांव के ही आरोपी महिपाल और उसके बेटे गौरव उर्फ गोलू ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर महिपाल ने उसे पीछे से पकड़ लिया जबकि गौरव ने सरिये से उसके सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद भी वह उसे पीटते रहे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें