बिजली चोरी के लिए विजिलेंस ने क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मारा। इस दौरान 25 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। ऊर्जा निगम की विजिलेंस और स्थानीय अधिकारियों की टीम में शामिल एसडीओ प्रवेश कुमार, सहायक अभियंता धनंजय कुमार, विकास कुमार, रोबिन सिंह, अनिल सिंह, अवर अभियंता राधेश्याम ने क्षेत्र के नसीरपुर खुर्द, नसीरपुर कलां और कुन्हारी गांवों में छापा मारा। इस दौरान 25 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। एसडीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है।