फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उत्तराखंड से जुड़े पहलुओं पर रखे विचार

Wed, 18 Nov 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में उत्तराखंड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विकास, महिलाओं की भूमिका, सामाजिक परिवर्तन और समकालीन चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दायित्वधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने दीप प्रज्जवलन कर संगोष्ठी की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध किसी भी समाज की प्रगति के मजबूत आधार हैं। संगोष्ठी के माध्यम से नई पीढ़ी को ज्ञानवर्धन के साथ ही अपनी विरासत से जुड़ने और समाज को सकारात्मक संदेश व दिशा दिखाने का अवसर मिलेगा। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील भाटी, डाॅ. अनिल कुमार, प्रो. रेणू शुक्ला, डाॅ. प्रीति, प्रो. सीमा चौधरी सहित उत्तराखंड और दूसरे राज्यों से पहुंचे शिक्षाविद और शोधार्थियों ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र - छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें