फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार सवार युवकों से मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल नारसन के पास सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कार सवार चार युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंडलाना गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर टिकोला गांव और ग्रामीणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद टिकोला गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें कार्रवाई की बात कही गई। शनिवार को कथित तौर पर टिप्पणी करने वाले युवक के चार दोस्त कार से गुरुकुल नारसन पहुंचे जहां कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर दी। आरोप है कि कार में भी तोड़फोड़ की गई। किसी तरह चारों युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें