सब्जी खरीदने के लिए दुकानदार और ग्राहक में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर पुलिस को दी है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। सोमवार को उसके पास भगतोवाली निवासी एक ग्राहक सब्जी खरीदने आया। सब्जी के मोलभाव को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद ही उनमें गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होती देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उनको बमुश्किल अलग कराया। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले की पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।