फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ढंढेरा में उत्तराखंड आंदोलनकारियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ और रजत जयंती समारोह के अवसर पर ढंढेरा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उनके घ्ज्ञर पर जाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य दर्जा मंत्री श्यामवीर सैनी, अजीत सिंह और ढंढेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में संघर्ष कर अहम योगदान देने वाले आंदोलनकारियों का घर-घर जाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में आंदोलन के दौरान घायल हुए राज्य आंदोलनकारी प्रकाश कांति, सतेश्वरी देवी, चंद्रमा देवी, गोपाल सिंह बिष्ट और भगवान सिंह सहित कई अन्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने उत्तराखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद करते हुए कहा कि राज्य के निर्माण में इन आंदोलनकारियों की भूमिका हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें