फोटो समाचार
भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर में सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर कार्य रुकवा दिया। कुछ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारी से की है। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर में लोनिवि विभाग की ओर से गांव में सड़क निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने मानक के अनुसार सामग्री लगाने की बात को लेकर हंगामा कर कार्य रुकवा दिया। कुछ ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग के अधिशासी अभियंता से शिकायत की है। पीडब्लूडी के ईई आरिफ खान का कहना है कि मौके पर जेई को भेजकर मामले की जांचकर मानक के अनुसार ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। संवाद