फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इकलौते पुत्र के शव को देखकर फूट-फूटकर रो उठी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते बेटे का शव इकबालपुर पहुंचा तो उसकी बीमार मां फूट-फूटकर रो पड़ी। वहीं बीमार मां की मजबूरी को देखकर कस्बे में गमगीन माहौल बना रहा।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम जहाजगढ़ के पास सड़क हादसे में इकबालपुर निवासी मनी (35) की मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव इकबालपुर उसके घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। क्षेत्रवासी पीड़ित परिवार के घर उसकी बीमार मां को सांत्वना देने पहुंचे तो उसकी लाचार मां के आंसू रुक नहीं पा रहे थे। मृतक मनी गुरुद्वारे की दुकान में मोबाइल आदि बेचने का काम करता था और वहीं बूढ़ी व बीमार मां का एक मात्र सहारा था। इस घटना ने इकबालपुर के लोगों का दिल झकझोर कर रख दिया। बीमार मां का इकलौता सहारा छीन जाने की मजबूरी देख ढांढस बंधाने आए लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें