रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस कर्मियों को फिंगर प्रिंट के बारे में जानकारी देते एक्सपर्ट
- फोटो : ROORKEE
वारदात के बाद आरोपियों के उंगली के निशान बटोरने वाली पुलिस विभाग की एक्सपर्ट टीम ने सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिसकर्मियों को फिंगर प्रिंट बारे में जानकारी दी। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिसकर्मियों को फिंगर प्रिंट के बारे में बताते हुए एक्सपर्ट अक्षय कुमार और हरीश कांडपाल ने उसकी उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी वारदात के बाद अपराधियों तक पहुंचने का यह नायाब तरीका है। घटनास्थल पर उंगलियों के निशान व अन्य प्रमाण मामले की जांच में बेहद मददगार होते हैं। घटनास्थल से लिए जाने वाले फिंगर प्रिंट अपराध की तफ्तीश का मुख्य स्रोत होता है। कई बार घटनास्थल पर दूसरे लोगों की हलचल के कारण सबूत नष्ट हो जाते हैं। इससे अपराधियों तक पहुंचने में बेहद मुश्किल होती है। इस मौके पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसआई बारु सिंह चौहान, एसआई खजान सिंह चौहान, सचिन अहलावत, परवीन कुमार, प्रमेंद्र असवाल, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।