फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियापुर गांव के पास भगवानपुर-इमलीखेड़ा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 की मदद से घायल को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे 35 वर्षीय कुलदीप कुमार निवासी बहादराबाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। हरिद्वार की ओर से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कुलदीप को 108 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें