बागपत निवासी कांवड़ियों का वाहन सोमवार को हरिद्वार से जल लेकर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वे मंडावली गांव के पास पहुंचे तो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इतना ही नहीं वाहन डिवाइडर को तोड़कर हाईवे के दूसरी ओर पहुंच गया। गनीमत रही कि इस दौरान हाईवे के दूसरी ओर चल रहे कांवड़िए इसकी चपेट में नहीं आए। वहीं दुर्घटना से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार पांच-छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाईवे के बीचोबीच क्षतिग्रस्त खड़े वाहन को किनारे करवाकर यातायात सुचारु करवाया। संवाद