फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीएचसी में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड और एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iटेक्नीशियन व रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण दोनों मशीन बनी हैं शोपीस, कक्ष पर लटके ताले
विज्ञापन

I
Iनारसन सीएचसी में मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाना पड़ रहा है। जिससे उनकी जेब पर असर पड़ रहा है। नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए करीब पांच साल पहले एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई थी। करीब एक साल तक रेडियोलोजिस्ट और टेक्निशियन की तैनाती रही। जिससे मरीजों को इनका लाभ मिला लेकिन पिछले चार साल से सीएचसी में न ही रेडियोलोजिस्ट की तैनाती हुई है और न ही टेक्निशियन की। ऐसे में दोनों कक्षों पर ताला लगा हुआ है और मशीन शोपीस बनकर रह गई हैं। मरीज सीएचसी पर पहुंचते हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए हो रही हैं। इन्हें रुड़की, मंगलौर, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें