फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेसलिंग में नारसन कला के उज्ज्वल ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में आर्य पीजी कॉलेज स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित पांच दिवसीय अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स रेसलिंग चैंपियनशिप में नारसन कला निवासी उज्ज्वल राठी ने कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। युवा पहलवान उज्ज्वल राठी की इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। पदक जीतने के बाद बृहस्पतिवार शाम जैसे ही उज्ज्वल हरियाणा से वापस लौटे। नारसन कस्बे के तिराहे पर ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ढोल-बाजे के साथ उन्हें उनके गांव नारसन कला के लिए रवाना किया गया। उज्ज्वल नारसन कस्बे में स्थित विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वो काफी मेहनत के बाद यहां तक पहुंचे हैं। बधाई देने वालों में अरविंद राठी, नवनीत राठी ,जगतवीर, अरविंद राठी (बबलू), राजपाल सिंह, भरवीर सिंह, रामपाल सिंह, सुधीर, टोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें