लक्सर। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतला खेड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार का बेटा सौरभ अपने दोस्त सोनू के साथ किसी काम से बाइक से लक्सर आ रहा था। इसी बीच लक्सर हरिद्वार हाईवे पर पुल के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पुल से नीचे जा गिरी। हादस में सोनू व सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आए ग्रामीणों ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सौरभ को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सौरभ की पांच जगह से हड्डी टूटी हुई है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि वसीम निवासी घोसीपुरा और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।