एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के दो युवक अश्लील फब्तियां कसते आ रहे हैं। आरोप है कि 29 जुलाई की शाम वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग मोहर्रम देखने गए थे। इसी बीच दोनों युवक घर में घुस आए और छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी बीच उसकी मां मौके घर पर आ गई। उन्हें देखकर युवक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि छेड़खानी का मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद