लक्सर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो-दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात को पुलिस की अलग-अलग टीमें क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों से दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम प्रवीण निवासी ग्राम अकौढ़ा और धर्मेंद्र निवासी भोगपुर कोतवाली लक्सर बताए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद