फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल लगाने से मना करने पर कर्मचारियों ने दो युवकों को पीटा

सार

बिजली का खंभा लगाने से मना करने पर ऊर्जा निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह पीट दिया।हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सलेमपुर गांव में शुक्रवार को ऊर्जा निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी तिराहे पर बिजली का खंभा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली का खंभा लगाने से मना करने पर ऊर्जा निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह पीट दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव में शुक्रवार को ऊर्जा निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी तिराहे पर बिजली का खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान वहां से बाइक पर राहुल और अमन निवासी सलेमपुर जा रहे थे। कर्मचारियों ने उन्हें खंभा लगाने की बात कहते हुए रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर इनके बीच नोकझोंक और गाली-गलौज हो गई।
आरोप है कि खंभा लगा रहे कर्मचारियों ने दोनों युवकों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। युवकों को बड़ी बेरहमी से पीटा गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों युवकों को बचाया गया। घायल दोनों युवकों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। राहुल की हालत को नाजुक होते देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस को मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें