फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को तहसीलदार भगवानपुर ने करौंदी और मक्खनपुर क्षेत्र में छापा मारकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई। तहसीलदार दयाराम को क्षेत्र में अवैध रूप से रेत-बजरी का खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर तुंरत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने टीम के साथ करौंदी और मक्खनपुर गांव के पास छापा मारा। प्रशासन की टीम को देखते ही खनन में लगे लोगों के हाथ-पांव फूल गए और वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। तहसीलदार दयाराम ने मौके पर अवैध खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया और उन्हें सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें