फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ने टीम के साथ छापा मारकर दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर क्षेत्र की गंगा और बाणगंगा में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने टीम के साथ भोगपुर गांव के आसपास गंगा और बाणगंगा में अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा था। टीम को देखकर खनन करने वाले लोगों में खलबली मच गई। खनन करने वाले अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को लेकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है। खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें