भूमि विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि टांडा महतौली गांव निवासी आनंद और अजय के बीच भूमि के लिए विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर दोनों को कोतवाली लाया गया। पूछताछ के बाद उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।