फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चार में से दो ट्यूबवेल खराब, 50 हजार की आबादी हो रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। गर्मी में लोगों को पानी की की किल्लत झेलनी पड़ रही है। शहर में दो ट्यूबवेल खराब हैं। जबकि कम समय के लिए पानी मिलने के अलावा लो प्रेशर की भी समस्या से करीब 50 हजार की आबादी परेशान है। लोगों ने जल्द पानी की किल्लत को दूर कराने की मांग जल संस्थान से की है। पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर लोगों के घरेलू और व्यावसायिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। खासकर सुबह को नाश्ता बनाने से लेकर बच्चों को तैयार करने में गृहिणियों को काफी दिक्कत हो रही है।जल संस्थान के रुड़की में 15000 के आसपास घरेलू और सरकारी कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं को 20 से अधिक नलकूप और 10 से अधिक ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन इन दिनों गर्मियों में शहर के रामनगर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि चार में से दो ट्यूबवेल कुछ समय से खराब हैं। जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। सुबह के वक्त भी 7:30 बजे के बाद पानी की आपूर्ति बंद हो जाती है। जबकि लो प्रेशर से भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी अंबर तालाब और मकतूलपुरी में भी पानी का संकट बना हुआ है। लोगों के जरूरी घरेलू काम समय पर नहीं निपट पा रहे हैं। पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि रामनगर में दो ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। लो प्रेशर के अलावा सुबह-शाम निर्धारित छह घंटे के बजाए तीन घंटे ही पानी मिल पा रहा है। जेई प्रीति ने बताया कि पड़ाव के नलकूप से अंबर तालाब में पानी पहुंचता है। पड़ाव का एक ट्यूबवेल काफी समय से खराब पड़ा है। अब खराब पड़े ट्यूबवेल को सही कराने की तैयारी चल रही है। जबकि अन्य जगहों पर जो दिक्कतें हैं, उनको भी दुरुस्त कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें