पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में दोनों पक्षों से अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1 फरवरी 2026 को कोतवाली भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविदास जयंती शोभायात्रा संपन्न होने के बाद शाम को पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने गांव दूसरे पक्ष के आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दूसरे पक्ष ने आक्रोशित होकर प्रथम पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर कर घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से 15 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। बीती रात चुड़ियाला ईंट भट्ठे के पास से मनीष और सुमित को इंस्पेक्टर रितेश शाह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया।