फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर कॉलेज के दो छात्र उद्यमिता शिविर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के दो मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत काशीपुर में आयोजित होने वाले छह दिवसीय विशेष शिविर के लिए हुआ है। यह विशेष शिविर 23 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में बीए तृतीय सेमेस्टर के अभिषेक व बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा नाजिया शामिल हैं। इन दोनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, लगन, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से न केवल चयनित छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा है बल्कि महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी उद्यमिता के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने और इस प्रकार के अवसरों का लाभ उठाने की प्रेरणा मिलेगी। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राखी पंचोला, देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राम भरोसे और समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें