सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने के आरोप में दो इंटर्न को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ़ संजय कंसल को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। सीएमएस डॉ़ संजय कंसल ने कहा कि अस्पताल में सभी टीके और बुनियादी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क हैं। ऐसे में किसी भी कर्मचारी या इंटर्न की ओर से पैसे लेना अनैतिक और नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी इलाज या दवा और इंजेक्शन के लिए अस्पताल में पैसा मांगता है तो इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधक को अवश्य दें।